VISITORS

0 1 7 6 5 9

July 21, 2026 12:59 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पॉक्सो कोर्ट परिसर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

 

दैनिक शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर बीएल प्रजापति के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर स्थित पॉक्सों विशेष न्यायालय परिसर में विधिक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पॉक्सों अधिनियम (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकम में उपस्थित श्रीमती बबीता होरा शर्मा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा पॉक्सों कानून से जूड़े प्रावधानों, पीड़ित बच्चों को मिलने वाली कानूनी व चिकित्सीय सहायता और मामलों की त्वरित सुनवाई की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नालसा की स्कीम- बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता योजना विषय पर भी प्रकाश डाला।
उक्त कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बबीता होरा शर्मा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती मनदीप कौर सेहमी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अधिवक्तागण व अन्य पक्षकारगण मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर