शब्द अग्नि / बाड़ी। बारना डैम पर बनी पुलिया से गिरकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार की है। मृतका की पहचान पार्वती बाई पति गुलाब सिंह, निवासी बारना कॉलोनी बंजीरंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पार्वती बाई घर से निकलकर बारना उपबांध के नीचे बनी पुलिया पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं।
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका पिछले 2 साल से कैंसर से पीड़ित थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Shabd Agni
.