VISITORS

0 1 7 2 5 2

July 18, 2026 2:50 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

प्लांट में आगजनी करने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार

त्रिराज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का मामलाथाना लामता पुलिस ने की कार्रवाई

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, बालाघाट द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना लामता पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए त्रिराज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में रंगदारी मांगकर जानलेवा हमला एवं करोड़ों रुपये की आगजनी करने वाले 09 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 01.07.2026 को थाना लामता अंतर्गत ग्राम राघोटोल स्थित त्रिराज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (PH-2 प्लांट) में ग्राम परतापुर के सरपंच राजेश सिरसाम, बीडीसी भुवनेश्वर रजक, राकेश दमाहे एवं उनके अन्य साथियों द्वारा जबरन प्लांट परिसर में प्रवेश कर प्रोजेक्ट मैनेजर से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए प्लांट में आगजनी की तथा सुरक्षा गार्ड अतुल बघेले परपेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे उसके हाथ झुलस गए।

घटना में प्लांट में रखी करोड़ों रुपये मूल्य की सामग्री जलकर नष्ट हो गई थी। सूचना प्राप्त होने पर थाना लामता पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना लामता में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 296(B), 326(F), 326(G), 308(5), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण में थाना लामता पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 02.07.2026 को आरोपी भुवनेश्वर रजक, राजेश सिरसाम एवं राकेश दमाहे को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

फरार आरोपियों की तलाश

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना लामता पुलिस द्वारा लगातार तलाश-पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 16.07.2026 को पुलिस टीम ने प्रकरण के 09 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सराहनीय भूमिका
प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लामता उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौहान, सउनि बखत सिंह परते, आर. राहुल गुर्जर, आर. सुरेन्द्र चौधरी, आर. सियाराम, आर. सुरेश पंद्रे, आर. केशव साहू, आर. विष्णु जाट, प्रधान आर. मनीष पंचेश्वर एवं एसएसयू आदित्य ठाकरे का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर