VISITORS

0 1 6 9 3 7

July 14, 2026 5:49 am

+91 8878812345

इंदौर : हत्याकांड का आरोपी पति अब भी फरार

डाक सहायक उर्मिला सैनी हत्याकांड: फरार पति की तलाश में पुलिस, पारिवारिक विवाद पर जांच केंद्रित

शब्द अग्नि / इंदौर । डाककुंज कॉलोनी में डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी और फरार पति अखिलेश सैनी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जबकि पुलिस उसकी संभावित लोकेशन और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कर रही है।

पारिवारिक विवाद बना जांच का प्रमुख आधार

हत्याकांड के बाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद हत्या की प्रमुख वजह प्रतीत हो रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। पुलिस इसी एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

टेक्नोलाजी के आधार पर तलाश जारी 

फरार आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है। साथ ही आरोपी के परिचितों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस का दावा जल्द होदी गिरफ्तारी

वही दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेज गति से जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

लाके में शोक फैला आक्रोश

उर्मिला सैनी की हत्या से डाककुंज कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर