VISITORS

0 1 7 0 1 8

July 15, 2026 7:25 pm

+91 8878812345

बालाघाट : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

30 लाख रु. का 306 क्विंटल महुआ लाहन, 45 लीटर जब्त 

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपये मूल्य का महुआ लाहन, कच्चीि शराब एवं अन्यक सामग्री जब्त की है। विभाग ने इस मामले में तीन प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखबीर से प्राप्तर सूचना के आधार पर 15 जुलाई 2026 को आबकारी वृत्त वारासिवनी, बालाघाट एवं लांजी की संयुक्त टीम ने लालबर्रा विकासखंड के ग्राम पनबिहरी, साल्हे एवं चिचगांव में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर प्लास्टिक के ड्रम एवं डिब्बों में भरा हुआ लगभग 306 क्विंटल महुआ लाहन तथा 45 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध शराब जब्त की गई है। जब्त महुआ लाहन के नमूने सुरक्षित रखने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही दो चालू भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया है।

अवैध शराब निर्माण में लगे आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 30 लाख रुपये आंका गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी एवं उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, रमाकांत बघेल, मनोज अंजलेकर, मुख्य आरक्षक चिंतामणि मेहरबान, आरक्षक मेघना, अनिता, भानु, विशाल एवं भूपेंद्र सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर