VISITORS

0 1 7 5 8 7

July 20, 2026 8:09 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान

लायंस क्लब बैरसिया एवं मध्यप्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चला

शब्द अग्नि / ऋषभ सेन बैरसिया। लायंस क्लब बैरसिया के तत्वावधान में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सत्यार मंदिर, विदिशा रोड, बैरसिया में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर लॉयन दीपक दुबे (समाजसेवी) ने उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा युवाओं को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया।

सकारात्मक संदेश पहुंचाने की अपील की 

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी श्री इवने जी ने भी अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने की अपील की

इस अवसर पर लॉयन ओमप्रकाश गुप्ता, लॉयन प्रमोद गुप्ता सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु जनजागरूकता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर