VISITORS

0 1 7 5 8 7

July 20, 2026 8:06 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बस का इंतजार कर रहे यात्री से चोरी का खुलासा

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिले में चोरी संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, बालाघाट द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड में यात्री से हुई नगदी चोरी की घटना का सफल खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 14/15 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि में फरियादी सोन सिंह विश्वकर्मा निवासी मोतीनाला जिला मंडला, बस स्टैंड बालाघाट में बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैग से लगभग ₹70,000 से ₹80,000 नगदी चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

साथी के साथ चोरी की घटना करना स्वीकारी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना पर परवेस शेंडे निवासी सागौन वन, बूढी बालाघाट को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी की घटना करना स्वीकार किया।

चोरी की घटना स्वीकार करने पर आरोपी परवेश शेंडे को विधिवत गिरफ्तार कर कब्जे से ₹ 16,500 नगद बरामद कर जप्त किए गए। शेष चोरी गई राशि के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जबकि प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर