10 जुआरी को दबोचा, जुवारियों से ₹1,57,260 का माल मशरूका जप्त
दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल खंडवा /पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी बोरगाँव पुलिस ने जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।
दिनांक 19.07.2026 को चौकी प्रभारी बोरगाँव उप निरीक्षक अविनाश भोपले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोहदड़ में पुराने सरकारी अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए चौकी बोरगाँव पुलिस टीम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रकान्त महाजन, प्रधान आरक्षक राकेश अवासे, प्रधान आरक्षक साईराम नार्वे, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक दीपक गौर, आरक्षक गौरीशंकर दीक्षित, आरक्षक धमेन्द्र भावस्कर, आरक्षक दीपक मोरे एवं आरक्षक रोहित बडवाना पुलिस लाईन खण्डवा के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
सुनियोजित तरीके से घेराबन्दी कर जुआरी को पकडा
पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबन्दी कर जुआरी को पकडा पुलिस द्वारा कुल 10 जुआरियों को पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन सहित हार जीत का दाव लगाने वाली नगद राशि 4260 रुपये सहित 08 मोबाईल किमती 53000 रुपये 02 मोटर सायकल 10000 रुपये कूल मशरुका करीबन 157260 (एक लाख सत्तावन हजार दो सौ साठ रुपये) एव ताश के पत्ते विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. राधेश्याम पिता छज्जू मालाकार, उम्र 60 वर्ष, निवासी कोहदड़
2. संजय पिता बाबूलाल पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी कोहदड़
3. राजू पिता मायाराम तंवर, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोहदड़
4. अखिलेश पिता गणेश कहार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोहदड़
5. हंसकुमार पिता सुभाषचन्द्र मालवीय, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोहदड़
6. शंकरसिंह पिता करणसिंह चौहान, उम्र 52 वर्ष, निवासी बिहार
7. वाहिद पिता मगतू मंसूरी, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोहदड़
8. श्याम पिता नवल भास्करे, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोहदड़
9. रामेश्वर पिता डिग्रिलाल कुम्भार, उम्र 36 वर्ष, निवासी कोहदड़
10. जितेन्द्र पिता हीरालाल पटेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी कोहदड़
जप्त मशरूका –
• 02 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1,00,000)
• 08 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹53,000)
• नगद राशि ₹4,260 एव ताश के पत्ते
कुल जप्त मशरूका – ₹1,57,260
सराहनीय भूमिका –
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रकान्त महाजन, प्रधान आरक्षक राकेश अवासे, प्रधान आरक्षक साईराम नार्वे, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक दीपक गौर, आरक्षक गौरीशंकर दीक्षित, आरक्षक धमेन्द्र भावस्कर, आरक्षक दीपक मोरे एवं आरक्षक रोहित बडवाना की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Shabd Agni
.