VISITORS

0 1 7 6 5 9

July 21, 2026 1:00 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

साहब मेरी जान पर बन आई और पुलिस ने मामूली केस बनाया

प्राणघातक हमले के पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया सीहोर  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़नगर बमूलिया में हुए एक प्राणघातक हमले के मामले में पीड़ित पक्ष ने सीहोर पुलिस अधीक्षक (SP) का दरवाजा खटखटाया है पीड़ित जुगल जाटव ने एसपी को लिखित आवेदन सौंपकर कोतवाली पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है और मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है।

जानलेवा हमला और गंभीर चोटें

​प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना 22 जून 2026 की है, जब ग्राम बड़नगर बमूलिया निवासी जुगल जाटव पर राजमल जाटव और उसके अन्य साथियों ने कथित रूप से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जुगल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सिर पर कई टांके लगाए और एक्स-रे/मेडिकल रिपोर्ट में चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर (हड्डी टूटने) की पुष्टि हुई है।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल और धमकियों का खौफ

​पीड़ित का आरोप है कि इतने गंभीर हमले और मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट साक्ष्य होने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल मामूली व सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया। हत्या के प्रयास जैसी सख्त धाराएं न लगाए जाने से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपी अब उन्हें लगातार जान से मारने और केस वापस लेने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है।
​”मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर और सिर पर गंभीर चोटों की पुष्टि के बावजूद पुलिस ने उचित धाराएं नहीं लगाईं। आरोपी खुलेआम घूमकर परिवार को धमकियां दे रहे हैं।” पीड़ित जुगल जाटव

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

​पीड़ित ने एसपी सीहोर से गुहार लगाई है कि
​मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए
​मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में BNS की गंभीर व गैर-जमानती धाराएं जोड़ी जाएं।
​आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए
​पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए
​अब इस मामले में सीहोर पुलिस प्रशासन और एसपी के अगले कदम पर पीड़ित परिवार के साथ-साथ लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर