VISITORS

0 1 7 6 5 9

July 21, 2026 12:57 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कलेक्टर ने प्रवेश विवरणिका भेंट की

आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई तक

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी  श्योपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने कम्प्यूटर या एंड्रॉयड मोबाइल फोन अथवा ऑनलाइन सहायता केन्द्रों के माध्यम से विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर 31 जुलाई तक अपना पंजीयन व च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
आईटीआई चले हम अभियान के आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को आईटीआई की प्रवेश विवरणिका भेंट की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिले में संचालित हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश के संबंध में जानकारी प्रदान करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर