शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. शुभम लिल्हारे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते ही हड़कंप मच गया है। सरकारी सेवा में रहते हुए पिता के निजी ट्रायपॉड हॉस्पिटल में किसी व्यक्ति को एयर गन से पेलेट लगने पर उसका ऑपरेशन करने और खुद को वहां का डायरेक्टर बताने का मामला उजागर होते ही डॉक्टर साहब ने कार्रवाई के डर से CMHO बालाघाट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
पूरा विवाद तब गहराया जब ट्रायपॉड अस्पताल के लेटर हेड पर जारी प्रेस नोट में डॉ. शुभम का नाम बतौर डायरेक्टर के रूप मे सामने आया। इस नियम विरुद्ध आचरण पर जब एक पत्रकार अशोक गिरी गोस्वामी ने सवाल पूछे तो घमंड मे चूर डॉक्टर और उनके पिता अशोक लिल्हारे बौखला गए। उन्होंने पत्रकार के साथ घोर अभद्रता की और अपमानित भाषा का इस्तेमाल करते हुए पत्रकार को ही पागल घोषित कर दिया
पत्रकार संगठन द्वारा कलेक्टर और सीएमएचओ को ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ ज्ञापन सौंपने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए डॉ. शुभम लिल्हारे ने इस्तीफे का पैंतरा चला है। फिलहाल CMHO ने स्पष्ट किया है कि इस्तीफा भोपाल स्तर से ही मंजूर होगा।
Author: Shabd Agni
.