VISITORS

0 1 8 0 6 8

July 30, 2026 2:56 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार रोहित और भावेश ने पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस ने सड़क पर जुलूस निकालकर कराई उठक-बैठक।

शब्द अग्नि /छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा देहात पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों रोहित और भावेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने काराबोह डैम के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पूछताछ में खुला चोरी का राज

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक और खर्च पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद वाहनों को जब्त कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने जिले या आसपास के क्षेत्रों में अन्य वाहन चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

एक आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी रोहित पहले भी चोरी के दो मामलों में आरोपी रह चुका है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी के संबंध में भी पुलिस विस्तृत जानकारी जुटा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस को अन्य महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद है।

सड़क पर निकाला जुलूस

अपराधियों में पुलिस का भय और आमजन में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से देहात पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक भी लगवाई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर