भटेरा में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने रविवार सुबह संयुक्त छापामार कार्रवाई की। जिला खनिज शाखा, तहसील बालाघाट, लामता एवं लालबर्रा के खनिज अमले ने पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान तहसील बालाघाट के ग्राम भटेरा से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा), बालाघाट परिसर में रखा गया है।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि वाहन चालकों ने पूछताछ में बताया कि रेत ग्राम भटेरा से भरकर विक्रय के उद्देश्य से लाई जा रही थी। मामले में संबंधित वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Shabd Agni
.