VISITORS

0 1 8 5 2 2

August 8, 2026 5:07 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

3 हजार किलो लाहन जब्त

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी वृत्त बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी एवं लांजी की संयुक्त टीम ने खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम टेमनी एवं सावरी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर प्लास्टिक की बोरियों में भरा लगभग 3,000 किलो लाहन जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क)/(च) के तहत दो प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये बताया गया है। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी संदीप श्रीवास, रमाकांत बघेल, कौस्तुभ नेताम, मनोज अंजलेकर, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, नरसिंह टेकाम, टीकाराम शरणागत, अतरलाल उइके तथा आरक्षक भानु प्रताप मर्सकोले, अनिता कुमरे और विशाल धुर्वे सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर