VISITORS

0 0 6 5 3 6

March 3, 2026 11:43 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 3, 2026 11:43 am

यात्रियों से भरी बस नशे में चला रहा था ड्राइवर

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक यात्री बस को रोककर बड़ी लापरवाही का खुलासा किया। बस यवर और क्लीनर शराब के नशे में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहा थे। पुलिस ने ड्रायवर और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर बस जब्त कर ली है।
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल 28 फरवरी शनिवार रात करीब 1 बजे रसोमा चौराहा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी बस नंबर MP09FA6155 को सदेह होने पर उन्होने रुकवाया ड्रायवर राधेश्याम (45), निवासी देवास का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। इसमें 78.9mg/100ml अल्कोहल पाया गया, जो तय सीमा से काफी ज्यादा है। उस समय बस में यात्री भी सवार थे, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा था।
टीआई ने इस दौरान डॉक्यूमेंट मांगे जिसमें बस का वैध परमिट नहीं मिला। पूछताछ में सामने आया कि वाहन स्वामी द्वारा जानबूझकर बिना परमिट बस का संचालन कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने ड्रायवर और वाहन स्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 66/192 (क), 5/180, 130/177(2), 36/177, 38 /177 व 207 के तहत केस दर्ज किया है। बस को जब्त कर लिया है। परमिट को लेकर आरटीओ अफसरों को जानकारी दी गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर