VISITORS

0 1 4 8 0 3

June 28, 2026 2:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 2:00 am

बगैर हेलमेट वाहन चलाने पर कार्रवाई,

1840 के चालान बनाए

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ शहर के अलग- अलग चौराहों पर चालान बनाए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
रविवार सुबह से देर रात तक चले विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे 1840 चालकों के चालान काटे। शहर के ट्रैफिक को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के
उद्देश्य से पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर रही है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महू नाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा और भंवरकुआं चौराहा सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया गया कि यह कार्रवाई उनकी सुरक्षा के हित में है, ताकि वे हेलमेट के महत्व को समझें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और ट्रैफिक नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर