VISITORS

0 1 6 4 9 3

July 10, 2026 11:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 11:05 pm

आरआरसी प्रकरण में अचल संपत्ति की नीलामी स्थगित

 

श्योपुर, शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा द्वारा आरआरसी के प्रकरण में संबंधित बकायादार की अचल संपत्ति की नीलामी 26 मई को दोपहर 1 बजे से नियत की गई थी। उक्त नीलामी कार्यवाही को अब स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अचल संपत्ति नीलामी की उद्घोषणा अनुसार बकायादार बाबूलाल मंगल पुत्र नारायण मंगल ठेकेदार निवासी टोडी बाजार श्योपुर के विरूद्ध शोध्य बकाया राशि की वसूली किये जाने हेतु अचल संपत्ति की नीलामी 26 मई को दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के द्वारा पारित स्थगन आदेश के पालन में उक्त नीलामी की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर