VISITORS

0 1 6 4 9 3

July 10, 2026 11:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 11:04 pm

शराब माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार!

65 लाख की 800 पेटी अवैध बीयर जब्त, ट्रक-पिकअप छोड़कर भागे तस्कर… जंगल में चल रहा था शराब का काला खेल

शब्द अग्नि/मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने ऐसी बड़ी कार्रवाई की है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जोबट क्षेत्र के रामपुरा जंगल में चल रहे अवैध शराब नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आबकारी विभाग ने करीब 65 लाख रुपए कीमत की 800 पेटी अवैध बीयर जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तस्कर ट्रक, पिकअप वाहन और टैंक मौके पर छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुरा क्षेत्र में रवि के घर के पास नाले में भारी मात्रा में अवैध बीयर उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने देखा कि ट्रक से माउंट बीयर, लेमोंट और पावर कैन बीयर को उतारकर पिकअप और छोटी गाड़ियों में ट्रांसफर किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह अवैध शराब पंजाब और मध्यप्रदेश से लाई गई थी, जिसे अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी चल रही थी।
आबकारी टीम को देखते ही तस्करों में भगदड़ मच गई और आरोपी वाहन व टैंक छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद विभाग ने ट्रक और पिकअप वाहन को जप्त कर टोचन के जरिए जिला आबकारी गोदाम पहुंचाया और टैंक खाली करवाकर पूरा माल जब्त किया।
कार्रवाई में करीब 800 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
इस हाईप्रोफाइल कार्रवाई में जयश्री त्रिपाठी, मोहिन्त, बिरला और गंभीर सिंह वास्कले की टीम ने अहम भूमिका निभाई। आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर