VISITORS

0 1 6 4 9 3

July 10, 2026 11:07 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 11:07 pm

लू से बचने के उपाय में एडवाईजरी जारी

श्योपुर, शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
आपदा प्रबंधन की ओर से जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुये ग्रीष्म ऋतु में लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु एडवाईजरी जारी की गई है।
अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय द्वारा जारी एडवाईजरी के अनुसार नागरिकों को पानी, छांछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, आम का पना इत्यादि का सेवन करने की सलाह दी गई है। यथा संभव दोपहर 12 से 03 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। कपडे, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें। धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी हमेशा साथ रखें। शरीर में पानी की कमी नही होने दें। सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें। जानवरों को छाएँ में रखें ओर पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें। अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठडें पानी से शरीर को पीछे या कई बार स्नान करें। धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद स्नान न करें। गरिष्ठ, वसायुक्त, ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन तथा अलकोहल, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें।
उन्होंने सभी नगरीय निकायो को लू (तापघात) से बचाव के लिए निर्देश जारी किये है कि सावर्जनिक स्थलों जैसे बाजारों, प्रमुख शासकीय कार्यालय आदि (जहां अधिक संख्या में जनसामान्य का आना होता है) को चिन्हित कर इन चिन्हित स्थानों में लू से बचाव हेतु पर्याप्त छायादार स्थल की व्यवस्था की जाये। लू-तापघात जनित बीमारियों तथा पानी की कमी से तथा बचाव हेतु उच्च जोखिम में स्थित नागरिकों को साफ पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है। चिन्हित स्थलों पर लू से बचाव के प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट ऐड बॉक्स रख कर आपात स्थिति में इसके इसके उपयोग से संबंधित आवश्यक निर्देश लिखे जाएँ। स्थानीय स्वंय सेवी संगठनों से विचार विमर्श कर आवश्यकतानुसार इन स्थलों पर वॉलेंटियर की तैनाती भी की जा सकती है, जो आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार करने में सक्षम हो।
इन चिन्हित स्थलों पर शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था तथा पेय जल-श्रोत में पीने हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जावें। इस कार्य की निगरानी हेतु नगर-निगम, नगर-पालिका, नगर पंचायत के कर्मियों की क्षेत्रवार जिम्मेदारी निर्धारित की जावे। चिन्हित स्थलों पर जन सामान्य के बैठने तथा लू से ग्रसित लोगों के आराम करने की आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जावे। इन चिन्हित स्थलों पर लू से बचाव से संबंधित जन सामान्य हेतु आवश्यक निर्देश, सुझाव के बैनर लगाए जाएँ तथा सडको पर पानी का छिडकाव किया जायें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर