VISITORS

0 1 6 5 0 2

July 11, 2026 2:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 2:17 am

जीतो के जॉब फेयर में उमड़ी युवाओं की भीड़

 

शब्द अग्नि/सचिन जैन

बैतूल, खेड़ी सावलीगढ़ और मुलताई में रोजगार मेला आयोजित
बैतूल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन जीतो द्वारा बैतूल, खेड़ी सावलीगढ़ और मुलताई में जॉब फेयर का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों ने पहुंचकर रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
प्रादेशिक प्रवक्ता प्रकाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अग्रणी सदस्य सुधाकर जैन, उशभ गोठी, नूतन लूहाड़िया और मनीष जैन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजन के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ जीतो फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर जेटीआर तुषार जैन, प्रकाश जैन और प्रवीण जैन ने जीतो फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों से समाज और युवाओं को लाभ मिलता रहे, ऐसी अपेक्षा है। कार्यक्रम के अंत में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बैतूल के पदाधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने आयोजन के लिए मंदिर परिसर में स्थान उपलब्ध कराया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर