VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 4:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 4:06 am

यूरिया खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित

शब्द अग्नि/सचिन जैन

बैतूल/ जिले के मुलताई विकासखंड के मां यमुना कृषि सेवा केंद्र मोही एवं अमरूते एग्री क्लीनिक परमंडल पर यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत पर प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राजीव कहार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए दुकान का निरीक्षण किया। जांच में खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचना पाया गया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर नहीं रखना और विक्रय बोर्ड नहीं लगाए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान मधु कौशिक और अशोक रघुवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि केंद्र संचालक किसानों को अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेच रहा है। शिकायत के बाद असिस्टेंट कलेक्टर पुष्पराज नानासाहेब खोट, तहसीलदार संजय बरैया और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घनश्याम घिड़ोडे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय होना पाया गया। दुकान पर विक्रय मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं थी और स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराया गया, जो कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के नियमों का उल्लंघन है।
अधिकारियों ने इसे खाद की कालाबाजारी से जुड़ा मामला मानते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों उर्वरक विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया है एवं तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंधित करके दूकान को सील कर दिया गया है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री सुरेन्द्र परहाते बैतूल nने बताया कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर