VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 4:12 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 4:12 am

गेहूं खरीदी केंद्र के स्टेक जाँच की मांग

शब्द अग्नि डी एस चौहान

हरदा जिले में गेहूं उर्पाजन खरीदी में बैखौफ धधाली को रोकने में हरदा जिला असहाय साबित हो रहा
सेटिंग से महिला स्व सहायता समूह में खरीदी

हरदा जिले में समर्थन मूल्य की खरीदी में संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ वेयर हाउस संचालक और समिति प्रबंधक बैखौफ घटिया स्तर का गेहूं एक निश्चित राशि पर खरीदी कर रहे प्रशासन निरीक्षण के नाम सिर्फ वाहवाही कर रहा है जबकि सच्चाई को छुपाने में अधिकारियों की सहभागिता से इंकार नहीं किया जा सकता है
हरदा में खरीदी केंद्र सेटिंग से मिलते हैं
हरदा जिले में वेयर हाउस संचालक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए एक बड़ी राशि एडवांस देना पडती है क्योंकि बैक से लाखों रुपए का ऋण लिया उसका भुगतान करना है तो खरीदी केंद्र के लिए जोड तोड करनी पड़ती है
महिला स्व सहायता समूह भी सेटिंग
हरदा जिले में महिला स्व सहायता समूह की खरीदी में भी सेटिंग से काम मिलता है जिसके चलते घटिया गेहूं एक निश्चित राशि पर की जाती है हरदा जिले में महिला स्व सहायता समूह के नाम विभिन्न खरीदी में काफी अनियमितता है लेकिन सेटिंग के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती है पांच जगह खरीदी चल रही है रहटगाव हरदा खिरकिया में हजारों क्विंटल घटिया गेहूं पुराना पी डी एस का किसानों के गेहूं में मिलाकर स्टेक लगा दी गई है और नाम किसी का ओर काम कोई कर रहा ऐसा गरीब महिलाओं का विकास कागजों पर हो रहा है अधिकारी मस्त कोई टेंशन नहीं
मूंग खरीदी केंद्र के लिए वेयर हाउस संचालक सक्रिय सबसे महंगा सेटिंग से मिलता है
हरदा में मूंग खरीदी में सबसे ज्यादा धधाली होती है क्योंकि पानी के अभाव में मूंग ज्यादा नहीं बोई जाती है लेकिन रजिस्ट्रेशन सभी जमीन रकवे का होता है वनग्रामों से पूरी जमीन का पंजीयन होता है
मूंग खरीदी में नाफेड ने मिट्टी रेत का स्टाक पकड़ा था संबंधित अधिकारियों को हटाया
वर्ष 2025 में नाफेड टीम ने रेहान वेयर हाउस छीपाबड़ में मिट्टी रेत का भारी भरकाम स्टाक पकडा दिखावे के लिए जिले के अधिकारी ने सील कर दिया नाफेड ने वीडियो बनाया लेकिन हरदा के अधिकारी को जांच दी जिन्होंने अभयदान दे दिया इसी प्रकार सुल्तानपुर वेयर हाउस टिमरनी के कस्तूरी वेयर हाउस सहित कुछ के पंचनामे बनाये लेकिन सेटिंग से पंचनामे को अभयदान दे दिया नाफेड के अधिकारी ने बताया कि पंचनामे के बाद कार्यवाही तय की जाती है लेकिन हरदा जिलाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने आदेश किया आगे की कार्यवाही जिले के अधिकारी करेंगे
खाद्य आयुक्त को पत्र भेजकर मांग की है
हरदा जिले में वर्तमान में जो गेहूं खरीदी चल रही है इसमें रखे स्टाक की जांच बाहर की टीम से होना चाहिए
पुराना मूंग का रखा स्टाक की जांच भी बाहरी टीम से होना चाहिए
अगर बाहरी टीम से जांच हुई तो शासन को करोड़ों रूपये की रिकवरी से इंकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि सेटिंग से लाखों क्विंटल सही मूंग की बोरियां को बदलकर घटिया भर दी गई है
हरदा जिले में समर्थन मूल्य खरीदी में करोड़ों रुपए की अवैध कमाई
कड़वा सच
हरदा जिले में गेहूं चना मूंग सहित विभिन्न उपज जो समर्थन मूल्य कीखरीदी होती है अगर बाहरी टीम स्टेक की जांच करें तो पता चलेगा करोड़ों रुपए की मिट्टी रेत का भुगतान हो रहा है लगातार शिकायत की जा रही है हरदा जिला प्रेस क्लब जिलाअध्यक्ष डी एस चौहान ने लिखित पत्र मुख्यमंत्री खाद्य आयुक्त कमिश्नर को भेजकर मांग की है कि सभी वेयर हाउस में रखी स्टेक की जांच उच्च स्तरीय टीम से होनी चाहिए और पांचों स्व सहायता समूह की भी जांच होनी चाहिए ताकि सदस्यों के हिस्से की राशि गरीब महिलाओं के खाते में जा सके

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर