VISITORS

0 1 6 5 0 2

July 11, 2026 2:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 2:14 am

नीमच के जंगलों में ‘आसमान के राजा ’ का दीदार

गिद्ध गणना 2026 रामपुरा रेंज की भदाना उत्तर बीट में दिखा अत्यंत दुर्लभ गिद्ध संपन्न

शब्द अग्नि / नीमच। जिले में आयोजित वन मंडल की 92 बीटों में 22 से 24 मई तक आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नौतपा की भीषण गर्मी के बावजूद वन विभाग के मैदानी अमले, वन चौकीदारों एवं युवा वॉलेंटियर्स ने जिले के विभिन्न जलस्रोतों तथा पथरीले वन क्षेत्रों में सघन मॉनिटरिंग कर गिद्धों की गणना की। गणना के प्रमुख आंकड़े:इस वर्ष नीमच वन मंडल में कुल 285 गिद्ध दर्ज किए गए। रेंज-वार आंकड़े इस प्रकार हैं: – नीमच रेंज* 114 गिद्ध, जिनमें 110 इजिप्टियन गिद्ध एवं 4 भारतीय देशी गिद्ध – रतनगढ़ रेंज* 88 गिद्ध – मनासा रेंज 49 गिद्ध – रामपुरा रेंज: 34 गिद्ध दुर्लभ ‘राज गिद्ध’ की उपस्थिति:गणना के दौरान रामपुरा रेंज की भदाना उत्तर बीट में अत्यंत दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजाति रेड हेडेड वल्चर, जिसे ‘राज गिद्ध’ या ‘किंग वल्चर’ कहा जाता है, को देखा गया है वन विभाग के उपवन मंडल अधिकारी श्री दशरथ अखंड ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, विश्व स्तर पर विलुप्ति की कगार पर पहुंची इस प्रजाति की नीमच के वन क्षेत्र में उपस्थिति जिले के समृद्ध पारिस्थितिक तंत्र का प्रमाण है। अधिकारियों एवं युवाओं का योगदान:यह गणना अभियान जिला वन अधिकारी श्री एस.के. अटोदे के निर्देशन एवं उप वन मंडल अधिकारी श्री दशरथ अखंड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एसडीओ श्री अखंड स्वयं भीषण गर्मी में मैदानी स्तर पर युवाओं के साथ डटे रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री विपुल प्रभात रतनगढ़, श्री भानुप्रताप सिंह सोलंकी रामपुरा एवं श्री शाश्वत द्विवेदी मनासा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। गणना के दौरान चीताखेड़ा चर्मशोधन केंद्र, रामपुरा का पड़पदिया नाला, भदाना उत्तर बीट तथा रतनगढ़-सिंगोली का कोज्या पूर्व क्षेत्र* प्रमुख केंद्र रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर