VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 2:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 2:55 am

जीवन को हां,, नशे को ना कहे

स्कूल और महाविद्यालयों के 500 मीटर में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें

शब्द अग्नि/उज्जैन । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में जिला एन कोर्ड समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों के 500 मीटर में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। औषधि जागरूकता क्लब के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर ” जीवन को हां, नशे को ना ” थीम पर नागरिकों को जागरूक करें। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई और 26 मई को विश्व नशा निवारण दिवस पर नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नशा मुक्ति के संदेश नागरिकों को दें। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक की कार्यवाही विवरण जानकारी संबंधित पोर्टल पर आज कार्य दिवस में अपडेट करने के निर्देश दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर