VISITORS

0 1 6 5 0 1

July 11, 2026 1:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 1:14 am

आधार संशोधन हेतु विशेष दो दिवसीय शिविर

कादो दिवसीय विशेष अभियान के तहत डाकघर के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन

शब्द अग्नि/धार।आमजन की सुविधा और आधार सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से धार के प्रधान डाकघर में आगामी 25 एवं 26 मई 2026 को एक विशेष अभियान (विशेष शिविर) आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर धार द्वारा दी गई है।

पोस्ट मास्टर ने बताया कि इस दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत डाकघर के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केंद्र पर नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्रदान की जाएंगी।

शिविर में होंगे कार्य

नवीन आधार पंजीयन:ऐसे नागरिक या बच्चे जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है, उनका नया पंजीयन किया जाएगा।

त्रुटि सुधार (अपडेशन):आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, पता या अन्य किसी भी प्रकार के सुधार की सुविधा उपलब्ध होगी।बायोमेट्रिक अपडेट: फिंगरप्रिंट, आईरिस (आंखों की पुतली) और फोटो को अपडेट किया जा सकेगा।

मोबाइल एवं ईमेल लिंक:नागरिक अपने आधार डेटा में नया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिंक या अपडेट करवा सकेंगे।डाकघर प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय विशेष शिविर की तारीखों (25 और 26 मई) को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शासकीय सुविधा का लाभ उठाएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर