VISITORS

0 0 7 8 2 0

May 26, 2026 1:16 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 26, 2026 1:16 am

बड़वानी में हर्षाेल्लास के साथ मनेगा गौरव दिवस

शब्द अग्नि/एजाज मंसूरी

बड़वानी ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मई 2026 (सोमवार) को बड़वानी का ष्गौरव दिवसष् पूरी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। गौरव दिवस के अवसर पर पावन नर्मदा नदी के तट श्राजघाटश् पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जनभागीदारी के साथ कई भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसकी शुरुआत प्रातः 07 बजे राजघाट पर वृहद स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम से होगी,जिसमें जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके पश्चात,सायं 06 बजे मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और मां नर्मदा को भव्य चुनरी अर्पित की जाएगी। सायं 06.30 बजे पारंपरिक आटे के दीपकों से भव्य श्दीपदानश् और सायं 07 बजे से श्माँ नर्मदा जी की भव्य महाआरती, प्रसाद वितरण एवं सुमधुर भजन संध्याश् का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने बड़वानी के सभी गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, युवाओं और माताओं-बहनों को अपने इष्ट मित्रों और सपरिवार इस गौरवमयी आयोजन में सादर आमंत्रित किया है, ताकि बड़वानी के इस विशेष दिन को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर