VISITORS

0 1 6 5 0 1

July 11, 2026 1:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 11, 2026 1:09 am

छात्रों को मिल रहा तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण

सांदीपनि मॉडल स्कूल के विद्यार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग में सीख रहे तकनीकी हुनर

शब्द अग्नि / आगर मालवा। जिले के सांदीपनि शासकीय मॉडल उमावि आगर-मालवा में संचालित व्यावसायिक शिक्षा (आईटी) के विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल सिखाए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण स्थानीय संस्था “गंगा कंप्यूटर एजुकेशन” में आयोजित किया जा रहा है।
30 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ 2 मई से हुआ था, जिसमें विद्यालय के आईटी/आईटीईएस विषय के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को डेटा एंट्री, कंप्यूटर संचालन, कार्यालयीन कार्य प्रणाली, डिजिटल तकनीकों एवं अन्य आवश्यक तकनीकी हुनर का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित इस ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कार्य दक्षता एवं आत्मविश्वास का विकास हो रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक अनुभव भी प्रदान करते हैं, जिससे वे नौकरी एवं व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर