VISITORS

0 1 5 1 3 1

July 2, 2026 3:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 3:40 pm

संभागायुक्त ने जन्मदिन पर विभिन्न पौधे रोपे

शब्द अग्नि । इंदौर / संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने अपने जन्म दिवस पर बुधवार को संभागायुक्त परिसर स्थित अशोक वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधारोपण कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री तरूण भटनागर, संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती शिवानी वर्मा, उपायुक्त राजस्व श्रीमती सपना लोवंशी, उपायुक्त विकास श्री पुरूषोत्तम पाटीदार, आईडीबीआई बैंक की क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्रीमती शशिकला विष्ट, शाखा प्रबंधक श्रीमती रश्मि पाठक, श्री इमरान, श्री नीरज शर्मा, श्री हृदेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। डॉ. खाड़े ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण बेहतर होता है। केवल पौधारोपण हीं नहीं करें साथ में उसका रक्षण भी जरूरी है। यह आयोजन आईडीबीआई बैंक के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया। डॉ. खाड़े ने वाटिका में आम, पीपल, नीम, इमली, अनार सहित फलदार पौधों के अलावा अन्य पौधों का भी रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने अशोक वाटिका का अवलोकन किया और अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर