VISITORS

0 1 5 1 3 1

July 2, 2026 3:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 3:36 pm

विद्यालयों की कैंटीनों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर लिए गये 22 खाद्य नमूने, बिना लाइसेंस संचालित मेस तत्काल कराया बंद

शब्द अग्नि / इंदौर ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा विद्यालयों एवं छात्रावासों में संचालित मेस एवं कैंटीनों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 03 विद्यालयों का निरीक्षण कर कुल 22 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए, वहीं एक विद्यालय में आवश्यक खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति के अभाव में खाद्य गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद कराई गईं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर