VISITORS

0 1 5 1 2 7

July 2, 2026 3:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 3:14 pm

मंत्री श्री सिलावट पहुँचे जीएसीसी कॉलेज

छात्र जीवन की यादें हुईं ताज़ा, पुरानी स्मृतियों से हुए भावुक, भूमि को किया नमन

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट बुधवार को नए शिक्षा सत्र के अवसर पर इंदौर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचे। यह अवसर उनके लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय रहा, क्योंकि इसी महाविद्यालय से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। वर्षों बाद अपनी शिक्षास्थली में प्रवेश करते ही उनके छात्र जीवन की अनेक स्मृतियाँ ताज़ा हो उठीं। महाविद्यालय परिसर में पहुंचते ही मंत्री श्री सिलावट ने शिक्षा के इस मंदिर की चौखट पर साष्टांग दंडवत प्रणाम कर अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। उनका यह आत्मीय और भावनात्मक भाव वहां उपस्थित प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा अधिकारियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभी ने इस क्षण को शिक्षा, संस्कार और गुरुजनों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बताया।

इसी महाविद्यालय से शुरू हुआ था सार्वजनिक जीवन का सफर

मंत्री श्री सिलावट का इस महाविद्यालय से गहरा और आत्मीय जुड़ाव रहा है। छात्र जीवन के दौरान वे इसी वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में भी नेतृत्व किया। छात्र राजनीति के माध्यम से उन्होंने अपने सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, जिसने आगे चलकर उन्हें जनसेवा के व्यापक दायित्वों तक पहुंचाया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर