VISITORS

0 1 5 1 3 1

July 2, 2026 3:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 3:35 pm

इन्दौर : जल्द ही शुरू होगा शहर का सबसे बड़ा ब्रिज

ट्रैफिक जामसे मिलेगी राहत, लवकुश लेवल-2 फ्लाईओवर का लोड टेस्ट सफल

दैनिक शब्द अग्नि / इन्दौर। शहर के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित लवकुश लेवल-2 फ्लाईओवर का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। परीक्षण के दौरान फ्लाईओवर से भारी वाहनों को गुजारकर इसकी भार वहन क्षमता, संरचनात्मक मजबूती और तकनीकी सुरक्षा का परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह संतोषजनक रहा।

ट्रेफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत 

अब संबंधित विभाग द्वारा अंतिम तकनीकी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद फ्लाईओवर को जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और विशेष रूप से इस क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आवागमन होगा सुगम

लवकुश लेवल-2 फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद शहर में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह परियोजना इंदौर की आधुनिक यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर