बाल बाल बचा परिवार, करोड़ों की लागत से बनी थी लिंक रोड की गुणवत्ता पर सवाल
ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से कई इलाकों में जलभराव, जल जमाव से हालत ओर बिगड़े
दैनिक शब्द अग्नि / इंदौर। लगातार हो रही बारिश के बाद शहर की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है चंदन नगर थाने अंतर्गत लकड़ी पीठे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी । उक्त लिंक रोड हाल ही में करोड़ों की लागत से तैयार की गई थी जो कि पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बाल बाल बचा परिवार
जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त गाड़ी के भीतर एक पूरा परिवार सवार था जो पानी के तेज बहाव में फंस गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना को देखते ही आस-पास की बस्ती के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और उन्होंने अपनी सूझबूझ व भारी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सड़कों पर जमा पानी ने बिगाड़ा यातायात

बारिश का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा। कई क्षेत्रों में पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे घरेलू सामान और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। नागरिकों ने समय पर जल निकासी नहीं होने और ड्रेनेज सिस्टम की नियमित सफाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।
Author: Shabd Agni
.