पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए थाना कोतवाली अंतर्गत कोविड सेंटर में हुई लाखों की चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया समस्त सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी विनोद कुमार कामड़े (उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 01 कोसमी, बालाघाट), जो सी.एम.एच.ओ. कार्यालय बालाघाट में फार्मासिस्ट ग्रेड-01 के पद पर पदस्थ हैं, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दिनांक 24.06.2026 की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने कोविड सेंटर (गवर्नमेंट आई.टी.आई. के पीछे, डीमरटोला बूढ़ी) के पीछे के लोहे के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने वहां शासकीय सुरक्षा में रखे 28 नग बी-टाइप छोटे सिलेंडर, 1 नग हायर कंपनी का ए.सी. (इंडोर + आउटडोर) और 1 नग हायर कंपनी की एल.ई.डी. टीवी (कुल कीमती करीब 1,50,000/- रुपये) चोरी कर लिए थे। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 440/2026, धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही और गिरफ्तारी बालाघाट शहर में अपराध की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों
के सक्रिय निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दिनांक 01/07/2026 को त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों को घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकर किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
समीर पिता शकील अली, उम्र 25 साल, निवासी: वार्ड नंबर 1, बालाघाट,दामोदर प्रसाद पिता परमानंद पाठक, उम्र 54 साल, निवासी: वार्ड नंबर 8, मारा मरारी मोहल्ला, बालाघाट। गिरफ्तार आरोपियों के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामद किया गया मशरूका (जप्त सामान)
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है:
28 नग बी-टाइप छोटे सिलेंडर
01 नग ए.सी. (इंडोर व आउटडोर यूनिट)
01 नग एल.ई.डी. टीवी (LED TV)
Author: Shabd Agni
.