VISITORS

0 1 5 1 6 3

July 3, 2026 12:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 12:59 am

इंदौर : विजयवर्गीय के पत्र से राजनीतिक भूचाल

कल होने वाला इंदौर विकास कार्यक्रम स्थगित, राजनीतिक असमंज में सीएम मोहन यादव 

शब्द अग्नि / यासिर पठान  इन्दौर । प्रदेश की राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी कैलाश विजयवर्गीय ने शहर विकास के कंधे पर बंदूक रखकर राजधानी कें सिंहासन पर बैठे सीएम मोहन यादव पर ऐसा निशाना साधा जिस ने कि सारे राजनीतिक परिदृष्य बदल दिए विजयवर्गीय ने एक बार फिर बता दिया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी की राजनीति उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है फिलहाल सीएम मोहन यादव  राजनीतिक असमंजस की स्थिति में बताए जा रहे है

यह था कार्यक्रम जो हुआ स्थगित 

सीएम का इंदौर के विकास को लेकर शहर में तीन जुलाई को कार्यक्रम होने वाला था जो फिलहाल टल गया है । इसकी वजह मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तता बताई जा रही है। लेकिन वास्तविकता क्या है सभी को मालूम है हालांकि अब नए सिरे से कार्यक्रम की  तिथि की घोषणा की जाएगी। इस आयोजन के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर बुक कर लिया गया था और शहर के गणमान्य नागरिकों को कार्ड भी बांट दिए गए थे। कार्यक्रम की घोषणा और उसके टलने को भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लेटर कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में सियासत तेज हो गई है

मंत्री विजयवर्गीय ने जताई थी नाराजगी 
इंदौर के विकास को लेकर विजयवर्गीय शुरू से ही आक्रमण मूड में रहे है शहर विकास से कभी समझौता नहीं किया महापौर कि कुर्सी से लेकर तो राष्ट्रीय महासचिव की कुर्सी तक पर विराजे लेकिन कभी शहर के विकास से नजरे नहीं हटाई  फिलहाल केबिनेट मंत्रालय की कुर्सी पर बैठे है लेकिन इंदौर की हो रही उपेक्षा को लेकर 20 जून को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी थी।
क्या लिखा था पत्र मे…?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संभवतः पत्र में शहर के साथ हो रहे भेदभाव, परियोजनाओं में देरी सहित अन्य मुद्दों का जिक्र किया गया था उन्होंने पत्र में लिखा था कि ढाई साल से इंदौर के साथ हो रही उपेक्षा से आहत हूं। इन वर्षों के दौरान उपेक्षा और असहयोग ही मिला है। मंत्री ने यह भी कहा था कि शहर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे को उठाना उनकी विवशता होगी। मंत्री ने मास्टर प्लान में देरी, एयरपोर्ट विस्तार की कवायद न होने, पीथमपुर के बजाय विक्रमपुरी में नए सेंटर खोले जाने जैसी बातों का भी पत्र में उल्लेख किया था।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर