VISITORS

0 1 7 0 1 3

July 15, 2026 4:18 pm

+91 8878812345

खरगौन : बरसो से जमे विद्युतकर्मी आखिर क्यों नहीं होता तबादला

राजनीतिक संरक्षण या मिलीभगत का खेल जल्द होगा बड़ा खुलासा

शब्द अग्नि / यासिर पठान खरगोन । शहर में चारों ओर करंट देने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों पर तबादले का करंट बेअसर दिखाई देता है वर्षों से जिला मुख्यालय पर पदस्थ कर्मचारी अधिकारी सरकार की तबादला नीति को ठेंगा दिखाते नजर आते है सरकार समय-समय पर प्रशासनिक कसावट और पारदर्शिता के लिए तबादला नीति लागू करती है, लेकिन खरगौन बिजली विभाग में कुछ कर्मचारियों एवं अधिकारी पर यह नीति बेअसर नजर आ रही है।

जल्द होगा पूरा खुलासा

शब्द अग्नि समाचार पत्र जल्द ही अपने पाठकों के लिए इस संबंध में  नाम सहित पूरा खुलासा करेगा कि आखिर कौन से कर्मचारी / अधिकारी कितने समय से अंगद के पाँव की तरह कुर्सी से चिपके हुए है क्या उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है ? या फिर तगड़ी सेटिंग के चलते उनका तबादल नहीं होता  बरसों से जमे इन कर्मचारियों का आखिर ऐसा कौन-सा  ऐसा ‘पावर कनेक्शन’ है कि तबादले की सूची बनती है, बदलती है, लेकिन उनकी कुर्सी नहीं हिलती ?

अंजान, मजबूरी  या मिलीभगत

आम लोगों में चर्चा है कि ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कुर्सी से चिपके इन कर्मचारियों की जानकारी  है भी या नहीं है यह बड़ा सवाल है किसी का कहना है कि यह कर्मचारी यू की मजबूरी है तो किसी का कहना है कि इसमें सभी की  मिलीभगत रहती है खैर सच्चाई से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या लंबे समय से जमे कर्मचारियों की सूची की समीक्षा होगी ? क्या स्थानांतरण नीति सभी पर समान रूप से लागू होगी? या फिर कुछ नामों पर अब भी ‘विशेष संरक्षण’ का साया बना रहेगा ?

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर