2 जुलाई को प्रदेशभर में हुए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का किया शुभारंभ
शब्द अग्नि / राघवेंद्र रघुवंशी
धार / ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारतदृगारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेशव्यापी शुभारंभ 2 जुलाई 2026 को किया गया। शुभारंभ के अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जन सम्मेलन-सह-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए गयेे। इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ, श्रमिक, हितग्राही, युवा तथा स्थानीय नागरिक सहभागिता की गई। भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सभी जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सीधा प्रसारण (Live Telecast) किया गया, जिससे उपस्थित नागरिक मिशन के उद्देश्यों एवं प्रमुख प्रावधानों से सीधे जुड़े। कार्यक्रमों के दौरान मिशन के अंतर्गत स्वीकृत नवीन विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियों के अंतर्गत प्रदर्शनी, पोस्टर, बैनर एवं जनजागरूकता सामग्री के माध्यम से मिशन की विशेषताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। विभिन्न जिलों में स्थानीय सफलता की कहानियों तथा निर्मित सामुदायिक परिसंपत्तियों का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ
2 जुलाई, 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में जन सम्मेलन-सह-लॉन्च कार्यक्रम, भारत सरकार के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, नवीन विकास कार्यों का किया शुभारंभ, 125 दिवस रोजगार गारंटी सहित मिशन के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी, आईईसी प्रदर्शनी, सफलता की कहानियाँ एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित हुई, श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन की व्यापक सहभागिता हुई।
Author: Shabd Agni
.