शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र दुबे
गंधवानी निप्र गंधवानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते 8 दिनों से रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे इन लोगों ने बताया कि डॉग बाइट लगाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे लेकिन यहां पर इंजेक्शन नहीं होने की वजह से निजी में इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है मामले में कई लोगों ने शिकायत भी की है वहीं अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली तो पता चला कि बीते कुछ दिनों से रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गए थे जिनको लेकर जिला चिकित्सालय को अवगत कराया जल्द ही इंजेक्शन मिलने कीउम्मीद है।
रेबीज इंजेक्शन महंगा आता है
मामले में डॉक्टर से जानकारी ली तो पता चला कि कुत्ता काटने के बाद रेबीज के पांच डोज लगाए जाते हैं निजी में यह इंजेक्शन 500 के आसपास में मिलता है और हर बार बाजार से खरीद कर लगवाने पड़ते है ऐसे में ये हमहंगा पड़ता है।सरकारी अस्पताल में सभी इंजेक्शन उपलब्ध होने चाहिए क्योंकि निजी में लोगों को महंगे पढ़ते हैं डॉग बाइट की कीमत ज्यादा है इसलिए अस्पताल में खत्म नहीं होना चाहिए।
स्नेक बाइट के 30 इंजेक्शन उपलब्ध
बारिश के दिनों में सांप के काटने की घटनाएं अधिक होती है ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्नेक बाइट लगाई जाती है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जानकारी ली तो पता चला कि यहां पर स्नेक बाइट की 30 इंजेक्शन मौजूद है जिससे लोगों को उपचार में फायदा मिलेगा।
Author: Shabd Agni
.