VISITORS

0 1 7 0 1 3

July 15, 2026 4:19 pm

+91 8878812345

भुगतान हेतु सीईओ ने दिया आश्वासन धरना किया निरस्त

पूर्व सरपंच को लंबित भुगतान के मामले में सीईओ जिला पंचायत ने दिया आश्वासन धरना किया निरस्त।

शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र दुबे

गंधवानी निप्र गंधवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चुनपिया के पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह गुड्डू के द्वारा उनके कार्यकाल वर्ष 2022 में बनाई गई मनरेगा योजना अंतर्गत पुलिया का भुगतान कार्य नहीं होने के कारण वह धरने पर बैठने पर मजबूर थे मामले में जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी से उनकी मुलाकात हुई थी सार्थक चर्चा के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक माह के अंतर उनका लंबित भुगतान लगभग 12 लाख रुपए का कर दिया जाएगा वर्तमान में आवंटन नहीं है इसलिए भुगतान संभव नहीं है जैस ही आवंटन प्राप्त होगा सबसे पहले लंबित भुगतान को कर दिया जाएगा पूर्व सरपंच  भूपेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा आश्वासन पर मैंने अब धरना प्रदर्शन एक माह तक नहीं करने का निर्णय लिया है  इतने वर्षों तक रुका हुआ हूं तो मुझे उम्मीद है कि अधिकारी लोग विशेष प्रयास से यह भुगतान कर देंगे ताकि जिन दुकानदारों से ग्राम पंचायत ने तत्कालीन समय में निर्माण सामग्री ली थी उनका भुगतान हो जाए जिससे किसी को परेशानी नहीं हो इसलिए फिलहाल गुरुवार होने वाला धरना मैंने निरस्त किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर