VISITORS

0 1 5 1 6 3

July 3, 2026 1:11 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 1:11 am

शिक्षक के सेवानिवृत्ति समारोह’ शामिल हुए मंत्री

राज्यमंत्री लखन पटेल सहायक शिक्षक के सेवानिवृत्ति समारोह में सम्मिलित होकर शुभकामनाएँ दी

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

दमोह – प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने आज पथरिया के ग्राम बिलानी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक आनंद पटेल के सेवानिवृत्ति समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा सहायक शिक्षक श्री पटेल ने शिक्षक के रूप में दीर्घकाल तक निष्ठा एवं समर्पण से भावी पीढ़ी के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। आपका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा। राज्यमंत्री श्री पटेल ने ईश्वर से सहायक शिक्षक श्री पटेल के सुखमय, स्वस्थ एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा समाज निर्माण में आपके अनुभवों का लाभ आगे भी मिलता रहे, यही अपेक्षा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर