नेहरू पार्क में प्रातःकालीन भ्रमणकर्ताओं ने किया आत्मीय सम्मान, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की दी शुभकामनाएं
शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह – विद्युत मंडल, दमोह के वरिष्ठ स्टेनो राजेंद्र कुमार (चंदू) असाटी 30 जून को लगभग 38 वर्षों की निष्कलंक, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में नेहरू पार्क, दमोह में प्रातःकालीन भ्रमणकर्ताओं द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र असाटी ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और सहज व्यवहार से सभी का विश्वास एवं सम्मान अर्जित किया। कर्मचारी हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा सभी के साथ आत्मीय संबंध उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रहे। उनके उत्कृष्ट सेवाकाल को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर डॉ. अनिल चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक पटेल, आकाश असाटी, राजीव मखीजा मुकेश मम्मा सहित अन्य वक्ताओं ने राजेंद्र असाटी के व्यक्तित्व एवं असाटी समाज में उनके किए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पुष्पमालाओं से सम्मानित किया तथा स्वस्थ, सुखमय, सक्रिय एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Author: Shabd Agni
.