VISITORS

0 1 5 1 6 3

July 3, 2026 1:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 1:20 am

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

जनपद पंचायत सभाकक्ष बटियागढ़ में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

दमोह : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सभाकक्ष, बटियागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल जैन ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। परियोजना अधिकारी शिवराय ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है तथा इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थितजनों से बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को देने की अपील भी की।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर