VISITORS

0 1 5 2 6 4

July 4, 2026 1:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 4, 2026 1:15 am

धार: जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा

कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन

गंधवानी (धार)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में राज्य और केंद्र सरकार पर युवाओं, किसानों तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन जिम्मेदारों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। जोशी ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को डीएपी, यूरिया और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्था से किसान परेशान हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक आंदोलन करेगी।

उन्होंने उज्जैन भूमि प्रकरण पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही अयोध्या श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की भी पारदर्शी जांच की आवश्यकता बताई, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए जल्द एक विशेष डिजिटल पोर्टल शुरू करेगी, जहां नागरिक गोपनीय रूप से दस्तावेज और जानकारी साझा कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताएं, “छात्रों की गूंज” अभियान, 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक Gen Z Cyclothon, 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव तथा जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में भूमि प्रकरण को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। पत्रकार वार्ता में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पंवार, बाबू जाट, सतपाल सिंह बरनाला, हरि आर्य, विनोद जाट, लखन काग, रविंद्र पाटीदार और मलखान पटेल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर