VISITORS

0 1 7 0 0 8

July 15, 2026 1:33 pm

+91 8878812345

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दीक्षारंभ समारोह

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं आयुक्त उच्च शिक्षा, भोपाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ (इंडक्शन) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं एवं गतिविधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का प्रारंभ नवप्रवेशित विद्यार्थियों के कुमकुम से तिलक कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा ने की। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अध्ययन तथा व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी प्रो अरविंद दोहरे ने एनसीसी के माध्यम से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रवेश प्रभारी एवं एंटी रैगिंग प्रभारी.डॉ लोकेन्द्र सिंह जाट ने प्रवेश प्रक्रिया एवं रैगिंग के विरुद्ध की जा सकने वाली कार्यवाही एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा चौकसे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, अध्यादेश 14(1)ल, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, बहुविषयक शिक्षा तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध नवीन अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर