VISITORS

0 1 5 2 6 4

July 4, 2026 1:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 4, 2026 1:07 am

कांग्रेस ने सीएम को घेरा, आंदोलन का ऐलान

युवाओं और किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का आंदोलन, सरकार से मांगा जवाब

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार को युवाओं, किसानों, भ्रष्टाचार और उज्जैन भूमि प्रकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर घेरा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा विवाद, किसानों को खाद-बिजली की कमी, उज्जैन भूमि प्रकरण तथा अयोध्या श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं जैसे मामलों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

कांग्रेस ने मांग की कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। पार्टी ने बताया कि प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत “छात्रों की गूंज” अभियान, 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक Gen Z Cyclothon, 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव तथा जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में जिला प्रवक्ता दौलतराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश सिकरवार, उपाध्यक्ष हंसराज सेठ, मोहम्मद चीनी कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर