VISITORS

0 1 5 2 5 3

July 3, 2026 10:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 10:26 pm

अनुचित रील बनाने वाले के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही

सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों पर पुलिस की सतत निगरानी, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों पर होगी कठोर कार्रवाई

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

सिलवाद बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में जिलेभर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिलावद पुलिस को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि कमलेश पिता प्रकाश जमरे (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम रेहगुण द्वारा विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति एवं अनुचित तरीके से रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। रील निर्माण के दौरान सार्वजनिक एवं निजी स्थानों, प्रतिबंधित क्षेत्रों तथा अन्य व्यक्तियों की निजता एवं सामाजिक मर्यादा की अनदेखी की जा रही थी, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने एवं समाज में गलत संदेश प्रसारित होने की आशंका उत्पन्न हो रही थी। प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन करने के उपरांत थाना सिलावद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय बड़वानी के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर