VISITORS

0 1 5 2 5 3

July 3, 2026 10:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 10:26 pm

नागलवाड़ी पुलिस ने पकड़ा वर्षों से फरार वारंटी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय राजपुर में किया गया पेश

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नागलवाड़ी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय राजपुर द्वारा जारी स्थायी वारंट का सफलतापूर्वक तामील किया। पुलिस टीम ने आरसीटी प्रकरण क्रमांक 563/2020, धारा 279 एवं 337 भादवि में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राकेश पिता भुवानसिंह भील (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी ग्राम झापड़ी पाडला, थाना नागलवाड़ी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय राजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बड़वानी पुलिस द्वारा फरार अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों एवं सतत निगरानी का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। सराहनीय भूमिका। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटील, उप निरीक्षक कमल किशोर चौहान एवं आरक्षक 404 सुनील मुजाल्दे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर