VISITORS

0 1 5 2 6 4

July 4, 2026 1:23 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 4, 2026 1:23 am

सभी विभाग प्रभावी रूप से करे कार्य- कलेक्टर

प्रदेश शासन द्वारा यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष के रूप में निर्धारित, 

शब्द अग्नि एजाज मंसूरी

बड़वानी / कलेक्टर जयति सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में सहकारिता, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में वर्तमान में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बेहतर क्रियान्वयन हेतु भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्पष्ट किया कि यह वर्ष प्रदेश शासन द्वारा कृषक कल्याण वर्ष के रूप में निर्धारित किया गया है।

अतः सभी अधिकारी और मैदानी अमला मैदानी स्तर पर प्रभावी एवं व्यापक रूप से कार्य करना सुनिश्चित करें। सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समितियों में नए सदस्यों को जोड़ने और सदस्यों से संपर्क कर संतुलित उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समिति के सदस्यों को सोलर पंप एवं ड्रिप इरिगेशन अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने तथा कूप रिचार्ज निर्माण कार्य को चरणबद्ध और व्यापक तरीके से करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।  इस दौरान संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आकाश यादव, उप संचालक कृषि विभाग केसी वास्कले , उप संचालक उद्यानिकी गोविंद पटेल, सहायक आयुक्त सहकारिता सुरेश सांवले, उप संचालक पशुपालन सहित अन्य उपस्थित रहे। समस्त अनुविभागीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर