VISITORS

0 1 5 2 6 4

July 4, 2026 1:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 4, 2026 1:10 am

मेहनत और सतर्कता ही सफलता की कुंजी : एसपी

शब्द अग्नि एजाज मंसूरी 

बड़वानी। सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल क्रमांक-3, बड़वानी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत और सतर्कता ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल या लालच में नहीं आने की सलाह दी।

जिला साइबर एक्सपर्ट रितेश खत्री ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी ऑफर, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ओटीपी, बैंकिंग और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर