VISITORS

0 1 7 0 0 4

July 15, 2026 11:25 am

+91 8878812345

सेंधवा : जामली में चला ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान

जामली के एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का दिया संदेश।
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
सेंधवा (बड़वानी)। मध्य प्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जामली में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी ओम प्रकाश चोंगड़े ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

अधिकारियों ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक से बचने तथा ओटीपी, बैंक पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर