VISITORS

0 1 7 0 0 4

July 15, 2026 11:34 am

+91 8878812345

खेतिया : साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

खेतिया (बड़वानी)। मध्य प्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत नगर परिषद खेतिया में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम में अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाते, एटीएम और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर गोल्डन ऑवर के भीतर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सीएमओ ईश्वर महाले सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस ने आमजन से भी साइबर अपराधियों के झांसे में न आने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर